Home मुख्य नवविवाहिताओं का मधुश्रावणी पूजा शुरू।
मुख्य - July 24, 2016

नवविवाहिताओं का मधुश्रावणी पूजा शुरू।

FB_IMG_1469395493159

दरभंगा : मिथिलांचल में खास कर मैथिल ब्राह्मण परिवारों में नवविवाहिता कन्या जिनका विवाह इसी वर्ष हुआ वहां श्रावण कृष्ण पंचमी अर्थात नाग पंचमी से 10 दिनों मधुश्रावणी पर्व मनाने की परम्परा है. इस पर्व में नवविवाहिता प्रतिदिन संध्या पूर्व अपनी सखी-सहेलियों के साथ फुल लोहरने का कार्य करते है. दूसरे दिन उसी वासी फुलो से नागदेव विषहर, महादेव, पार्वती, देहुला की पूजा की जाती है. जिन गांव की महिला पुरोहित का कार्य करती है. इस पूजा में काम आने वाले सभी सामग्री कन्या के ससुराल से की जाती है. पूजा के अंतिम दिन वर-वधु को सजाकर चुमाऊन किया जाता है और कन्या के ठेऊना पर टेमी से दागा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे वर-वधु के दीर्घ जीवन की कामना की जाती है.

Share

Leave a Reply