
नवोदय में छात्रों के बीच जिलाधिकारी ने बांटे पुरस्कार। Voice of Darbhanga

केवटी : जीवन में सफल होना चाहते है तो आप लोग पढ़ाई में मन लगाएं. छात्र जीवन में समस्या आती ही रहती जरूरत है मिल बैठकर सामाधान निकाले लड़ाई में मन नहीं लगाकर पढ़ाई में लगाये. उक्त बातें जवाहर नवोदय विधालय पचाढ़ी के सभागार में बच्चों को सम्बोधित करते हुये डीएम डॉ. चन्दशेखर सिंह ने कहीं श्री सिंह पुरस्कार सामारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान मे पढ़ रहे है. इस विधालय मे नामांकन होना ही गौरव की बात है. आप लोग पढ़ाई, खेल मन लगाकर करे तथा अपने छात्र जीवन को बेहतर कर सफलता को प्राप्त करे. विधालय में आयोजित हिंदी पखवाड़े में प्रतियोगिता के सफल 66 विद्यार्थियों को डीएम डॉ चन्दशेखर सिंह ने पुरस्कृत भी किया. इससे पूर्व विथालय के छात्र-छात्राओं ने डीएम के पहुंचने पर स्वागत गान जोरदार ढंग से किया. कार्यक्रम के बाद डीएम डॉ. चन्दशेखर सिंह बच्चों से खुले दिल से मिलकर उनको अपनी समस्या रखने का अवसर देकर बच्चों की मन की बात को बारिकी से सुनकर समस्या का समाधान का बेहतर तरीका भी बताकर अभिभावक की भूमिका में दिखे.

