Home मुख्य वर्षों से बसे गरीब परिवारों को नोटिस के खिलाफ माले का प्रदर्शन।
मुख्य - August 29, 2016

वर्षों से बसे गरीब परिवारों को नोटिस के खिलाफ माले का प्रदर्शन।

IMG-20160829-WA0007

दरभंगा: भाकपा(माले) की बहादुरपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले गेहुमी के एनएच 57 के (मब्बी पुल) के पास वर्षो से बसे 91 परिवारों को दबंगों के इशारे पर अंचलाधिकारी द्वारा भेजे गए नोटिश के खिलाफ बहादुरपुर अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदशर्न का नेतृत्व खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव, माले जिला कमिटी सदस्य अमित पासवान व बालबोध साह ने किया। प्रदर्शनकारी “जिस जमीन पर हम बसे हैं,वो ज़मीन हमारी हैं” जो ज़मीन सरकारी हैं वो ज़मीन हमारी हैं” 91 परिवारों को भेजे गए नोटिस वापस लो” बसे हुए ज़मीन का क़ानूनी हक़ देना होगा”आदि नारा लगा रहे थे। सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को माले प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, माले जिला स्थाई समिती सदस्य नन्द लाल ठाकुर, हरी पासवान,पंचायत समिती सदस्य बनारसी देवी,शिवशंकर लाल देव,अमित पासवान,मकसुदि मंडल आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply