
नवजात की मौत पर डॉक्टर के क्लीनिक में हंगामा।

दरभंगा: शनिवार की सुबह ही जन्मे एक बच्चे की मौत डॉ0 रवि प्रकाश के दोनार स्थित क्लीनिक में इलाज के दौरान हो जाने के बाद क्लीनिक में हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी। नवजात की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। बच्चा नवजात था और आज सुबह ही जन्मा था। नवजात बेला निवासी ललन झा का नाती और मुकेश झा का पुत्र था।

