
यक्ष्मा रोगियों को दी गई नई पद्धति की दवा। Voice of Darbhanga

केवटी : सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के आरएनटीसीपी कक्ष में गुरूवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने आरएनटीसीपी कार्यक्रम के तहत यक्ष्मा के नये रोगी लक्ष्मी दास को नई पद्दति से दवा पिलाकर डेलीडोज में दवा खिलाने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर डॉ. लाल ने दवा के महत्व व कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यक्ष्मा रोगियों के उपचार में दवा खिलाने के तरिकों में बदलाव किया गया हैं. पूर्व में रोगी को सप्ताह में तीन दिन दवा खाना पड़ता था, लेकिन अब दवा रोगी को प्रतिदिन खाना पड़ेगा. सरकार ने यह निर्णय रोगी को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डब्ल्यू एचओ के गाइड लाइन के अनुसार लिया हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरूआत तत्काल बिहार समेत छह राज्यों में की गई हैं. मौके पर डॉ. सबीता मिश्रा, बीएचएम दीपक कुमारी, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक रामकुमार तथा लैब टेक्नेशियन सुष्मिता राज आदि मौजूद थे.

