
जेल के खाने में छिपकली की खबर से मची अफरा तफरी, नही मिली छिपकली।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
रविवार को दिन के करीब बारह बजे मंडल कारा के भोजन में छिपकली मिलने की अफवाह से देर शाम तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जेल प्रशासन द्वारा चेक किये जाने के वाबजूद छिपकली खाने में नही मिली। फिर भी एहतियातन खाना फेक कर फिर से बनवाया गया। छिपकली होने की खबर सुनकर बीमार हो रहे 12 मरीजों को एहतियातन करा चिकित्सा कक्ष में जांच-पड़ताल करवायी गयी। मो0 वसीम नामक एक मरीज को काफी ज्यादा बुखार होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर डीएमसीएच में बेहतर इलाज केलिए भर्ती कराया गया। डीएमसीएच में भी डॉक्टरों ने जहर होने की बात से इंकार किया। इसप्रकार जेल प्रशासन ने चैन की साँस ली। सूत्रों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक जेल के अंदर तनाव एवं संसय का माहौल बना हुआ था।

