Home मुख्य एनएच 57 पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से 143 बोतल दारु धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 28, 2016

एनएच 57 पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से 143 बोतल दारु धराया। Voice of Darbhanga

 

img_20161028_133915_692

दरभंगा: शहर के मब्बी थाना अंतर्गत एनएच 57 पर शुक्रवार की सुबह को पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. जिसको लेकर मब्बी थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एनएच-57 पर एक पिकअप वैन व ट्रक में ठोकर लगने से दो लोग गंभर रूप में घायल हो गए थे.

वहीं मौके से पिकअप वैन की तलाशी में 143 बोतल आरएस ब्रांड की शराब बरामद की गई. जबकि दुर्घटना में घायल दो लोगों गिरफ्तार कर इलाज के लिए शहर के डीएमसीएच अस्पताल भेजा गया. जिसमें से एक को पटना पीएमसीएच भेजा गया. घायल में एक मुन्ना खान जब कि दूसरा बिनोद कुमार बताया जा रहा है.

Share

Leave a Reply