
एनएच 57 पर आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर मोटरसाईकिल व बस की आमने-सामने की टक्कर में एक फल व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा चिंताजनक हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मब्बी थानाध्यक्ष के मुताबिक मरने वाले की पहचान हसनचक निवासी राज कुमार साह के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टु साह के रूप में हुई है. वह एक फल व्यापारी था. वह काम के सिलसिले में दरभंगा लौट रहा था. तभी मब्बी के पास विपरित दिशा से आ रही बस से ठोकर लग गई और उसकी मौत मौके पर ही हो गई. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक एनएच-57 को जाम कर दिया. वहीं दूसरा घायल राजकिशोर साह का ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

