Home मुख्य नीलगाय की हत्या से माहौल हुआ तनावपूर्ण। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 7, 2016

नीलगाय की हत्या से माहौल हुआ तनावपूर्ण। Voice of Darbhanga

zcamera-20161107_233240

दरभंगा: जिले के हटाघाट प्रखंड के अशोक पेपर मिल थानाक्षेत्र के पिपरौलिया गांव के समीप सोमवार को एक नील गाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पिपरौलिया गांव से तीन सौ मीटर उत्तर- दक्षिण दिशा की ओर अंहैरा के खेत में घटी। इसे लेकर एक समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं आक्रोशित लोगों को अपनी ओर आते देख जहां नील गाय का शिकार करने वाले बाइक पर सवार होकर भाग निकले। भाग रहे लोगों में एक ग्रामीणों लोगों के हत्थे चढ़ गया, जिसकी आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर डाली। इधर, कुछ ग्रामीणों की सूचना पर एपीएम थानाध्यक्ष उमेश कुमार उक्त गांव में पहुंचे। आक्रोशित लोगों के चंगुल से उसे छुड़ा कर अपने कब्जे में कर थाना ले आए। उन्होंने कहा कि उक्त आदमी चंदनपट्टी का रहने वाला है। इधर, थानाध्यक्ष श्री कुमार, सदर इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर देवानन्द राउत ने घटनास्थल का मुआयना किया। एपीएम थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया नीलगाय की गोली लगने से हत्या प्रतीत हो रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, घटनास्थल पर पोस्टमार्टम के लिए हायाघाट पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिचन्द्र भारती पहुंच चुके थे। इधर, घटना से तनाव उत्पन्न हो गया है। हालांकि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिये पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। डॉ. भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Share

Leave a Reply