
नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के बघौनी गांव में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 पंचकुंडीय महाविष्णु यज्ञ का उद्घाटन अयोध्या से आये आचार्य विरेन्द्र शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ किया. वहीं इस मौके पर अन्तरराष्ट्रीय कथावाचक अयोध्या के ही राधेश्याम शास्त्री ने भगवत कथा सुनाई. वहीं अयोध्या से ही पधारे अजित शुक्ल, सोम प्रसाद वैदिक, धर्मवीर शास्त्री, हरिश्चन्द्र पाठक, अनिल महादेव शास्त्री और स्थानीय विपिन महाराज ने पूजा-अर्चना की. इस मौके पर रासलीला का भी आयोजन किया गया. जिसमें वृन्दावन से भी आये स्वामी संजय जी ने अपनी प्रस्तुती पेश की. रामकथा बलरामदासजी शास्त्री और संगीत सुश्री निशा भारती ने की. स्थानीय रामकिशनजी महाराज के नेतृत्व में 9 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जजमान की भूमिका में शिवनंदन सिंह मौजूद थे.

