
नोटबंदी और भागलपुर पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ जाप ने किया रेल का चक्का जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से नोट बंदी के नाम पर बैंकों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं भागलपुर में दलित महिलाओं पर पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा स्टेशन पर दरभंगा – नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रैन का चक्का जाम कर दिया। जाम कर रहे आंदोलनकारी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जम के नारेबाजी करते नजर आये। आंदोलनकारियों का कहना था कि जब से केंद्र सरकार ने नोट बंदी की तब से पूरे भारत का अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। इसीलिए हमलोगों की मांग है कि केंद्र की सरकार जल्द से जल्द नोटबंदी का फैसला वापस ले। वही दूसरी तरह बिहार के भागलपुर में दलित महिला पर हुए अत्याचार में अगर जल्द से जल्द न्यायिक जांच कर दोषी कर्मी पर कार्रवाई अगर राज्य सरकार नही करती है तो आंदोलन और भी उग्र किया जायेगा ।

