Home मुख्य नोटबन्दी में मरीजों केलिए मुफ्त इलाज़ कर रहे हैं एक डॉक्टर। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2016

नोटबन्दी में मरीजों केलिए मुफ्त इलाज़ कर रहे हैं एक डॉक्टर। Voice of Darbhanga

img_20161119_231636_513

दरभंगा: बड़े नोटों पर प्रतिबंध से आम लोग परेशान हैं। इससे बीमार लोगों के इलाज में भी पेरशानी खड़ी हो रही है। इसे देखते हुए दरभंगा के एक डॉक्टर ने मुफ्त इलाज करना शुरु कर दिया है।
दरभंगा के फिजिशियन डॉ. जीएन दूबे अपने निजी क्लिनिक में रोजाना करीब दो सौ मरीजों को मुफ्त परामर्श दे रहे हैं। ऐसा वे नोटबंदी के कारण उत्पन्न स्थिति के कारण कर रहे हैं। डॉक्टर ने स्थिति सामान्य होने तक मरीतों की मुफ्त चिकित्सा की घोषणा की है। इसकी उन्होंने बाकायदा नोटिस भी चिपका दी है।
डॉ. दूबे के अनुसार वे दो दिनों से मरीजों को मुफ्त परामर्श दे रहे हैं। जरुरतमंद मरीजाें को मुफ्त में दवाएं भी दे रहे हैं।

Share

Leave a Reply