
30 नवम्बर को होने वाले छात्र-युवा समागम को लेकर आइसा-इनौस की बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सम्मानजनक रोजगार नही तो कम से कम पांच हज़ार बेरोजगारी भत्ता देने, 20-25 वर्ष की उम्र-सीमा खत्म करने, 2 साल की समय-सीमा खत्म करने, रोजगार – विहिन अवधि मे भत्ता देने आदि माँगो एवं मुकम्मल युवा नीति बनाने को लेकर इनौस-आइसा के
30 नवम्बर को लहेरियासराय पोलो मैदान मे विराट छात्र-युवा समागम करने जा रही है। इस सभा को सफल बनाने के लिए हायाघाट प्रखण्ड के सहौड़ा पंचायत के महारानी ड्योढ़ी परिसर मे छात्र-नौजवानो की बैठक को सम्बोधित करते इनौस के जिला संयोजक गजेन्द्र शर्मा व आइसा नेता बिसाल माँझी ने राज्य की नीतिश सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर छात्र-युवाओ से गद्दारी करने और सिर्फ वोट बैंक के रूप मे उपयोग करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने एवं सम्मानजनक रोजगार की गारंटी या बिना शर्त 5000₹ मासिक बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आइसा-इनौस के चल रहे धारावाहिक आंदोलन का हिस्सा बनने का अपील आम छात्र-नौजवानो से किया।
वही बैठक से 15 सदस्यीए प्रखण्ड स्तरीय संयोजन समिती ब्रजमोहन कुमार के नेतृत्व मे बनाते हुए 500 सदस्यता चलाने,200 युवा की भागिदारी 30 नवम्बर को पोलो मैदान मे कराने व 15 नवम्बर को माँग दिवस मनाते हुए आनंदपुर चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक मे अमरजीत पासवान, चन्द्रमोहन कुमार, सुनील कुमार, राजा कुमार, जयराम पासवान, बिष्णु कुमार, बिकास कुमार के साथ माले प्रछण्ड सचिव काॅ0 बिश्वनाथ पासवान, अली मुहम्मद, और अनवारूल हक भी मौजुद थे।

