
अब पत्रकार भी आगे आये अलाव की व्यवस्था में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बढ़ी हुई ठंढ में जहाँ अभी तक जिला प्रशासन और नगर निगम अलाव की व्यवस्था कर पाने में असफल दिख रहे हैं वही आमजनों के साथ साथ पत्रकार भी खुद अलाव की व्यवस्था करते दिखे। जिला मुख्यालय के समीप पोलो मैदान के नव निर्मित गेट के पास चाय दुकान के निकट पत्रकार भवन मिश्रा एवं फारूकी तंजीम के ब्यूरो आफताब जिलानी ने संयुक्त रूप से चाय दूकान संचालक के माध्यम से लकड़ी की व्यवस्था करवायी। फिर आग जलवाया। इस ठंढ में अलाव देख कर गुजरने वाले लोग अलाव का आनन्द उठाने के साथ साथ इन पत्रकारों के कार्यो की सराहना करते दिखे। बाद में इनके द्वारा लगाये गये आग में हाथ सेंकने कुछ और भी पत्रकार पहुँच गये।

