
गैस केलिए अब घंटो लाइन में लगने का टेंशन हुआ खत्म, होम डिलीवरी की सुविधा हुई शुरू।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दी जानकारी।
दरभंगा: दरभंगा में इन दिनो एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच उपभोक्ताओं केलिए जिला प्रशासन द्वारा राहत भरी खबर दी गयी है। अब गैस केलिए लोगो को घंटो लाइन लगने की जरूरत नहीं है। गैस की होम डिलीवरी पुनः शुरू कर दी गयी है।
मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी शुरू कर दी गयी है। बुधवार से सभी एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी शुरू कर दी जायरगी।

उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं केलिए पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में आपूर्ति के 45 दिन तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद नम्बर लग सकता है। नम्बर लगने के एक से दो दिन के अंदर गैस की होम डिलीवरी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का भी निवारण एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने आमजनों से भी पैनिक न होने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने एवं अनावश्यक सिलेंडर स्टॉक न करने की अपील की।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार ने कालाबाजारी करने वालो को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पकड़े जाने पर सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी रोकने केलिए छापेमारी भी की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक सत्येंद्र प्रसाद भी मौजूद थे।

