
एनएसयूआई ने अलग ही अंदाज में मनाया शिक्षक दिवस।

दरभंगा:भौतिक विज्ञान के बिजेन्द्र मोहन,गणित के शिक्षक तनवीर आलम, जीवविज्ञान के शिक्षक सिबली नोमानी, रसायनशास्त्र के शिक्षक नईयर आलम,भौतिकि के शिक्षक एम• एम• अली,अँग्रेजी के शिक्षक मो• अकबर सहित अनेको शिक्षक से एनएसयुआई के जिला महासचिव मो• आरफीन करीम ने मिलकर शिक्षको को उपहार भेंट किए व आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकाकात कार्यक्रम के दौरान सारे शिक्षको से मो• आरफीन करीम ने छात्रहित में एनएसयुआई को मजबूत करने मे मदद की माँग की। सारे शिक्षको ने एनएसयुआई को मदद करने का आश्वाषन दिया। मौके पे एनएसयुआई के ज्ञानेन्द्र कुमार क्षा,मो• अरकान,अमित कुमार क्षा,प्रवीण क्षा सहित सैकड़ो कार्यक्रता उपस्थित थे। वही काॅन्सेप्ट कोचिंग सेन्टर मे छात्रो ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमे अथहर महमुद, जिकरूल्लाह, शाबिर, साहिन, बुसरा सहित दर्जनो छात्र मजुद थे।

