
एनएसयूआई के सदस्यता अभियान के दौरान हुए झड़प में कांग्रेस जिला महासचिव गंभीर रूप से घायल।

दरभंगा: आज मंगलवार को स्थानीय मारवाड़ी महाविद्यालय परिसर में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान हुए हिंसक झड़प में कांग्रेस जिला महासचिव पिंकू गिरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज़ के डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में कुछ युवकों के बीच हाथापाई हो गयी जिसमे श्री गिरी के द्वारा हस्तक्षेप कर रजनीश नामक आरोपी को माफ़ी मंगवायी। रजनीश ने तत्काल माफ़ी मांग ली बाद में अपने आठ-दस साथियों संग आकर लाठी डंडे से श्री गिरी की बुरी तरह पिटाई कर दी और उनका सर फट गया। घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा इस घटना के लिए एभीवीपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया गया। इस आरोप की जानकारी मिलते ही एभीबीपी ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये उनका आपसी विवाद था और इसमें एभीवीपी का कोई कार्यकर्त्ता शामिल नही था। एभीबीपी भी इस घटना की निंदा करता है। कॉलेज के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, पुलिस फुटेज देख ले और निष्पक्षता से आरोपियों पर कारवाई करे।
बहरहाल घटना के बाद कांग्रेस के छात्र एवं दलों के नेताओ का डीएमसीएच पहुंचना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया में एनएसयूआई द्वारा एभीवीपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप शुरू हो गया है।

