Home मुख्य डीएमसीएच में मनोरोग विभाग के फिर से चालू होने के आसार बढ़े।
मुख्य - September 6, 2016

डीएमसीएच में मनोरोग विभाग के फिर से चालू होने के आसार बढ़े।

IMG_20160906_035222_621

दरभंगा : डीएमसीएच के मनोरोग वार्ड के चालू होने के आसार बढ गये हैं. वार्ड के रंग-रोगन और अन्य कार्य प्रगति पर है। स्वास्थ्य प्रधान सचिव को इस वार्ड के उद्घाटन के लिए पत्र भेज दिया गया है. इस वार्ड के चालू हो जाने से मिथिला के दर्जन भर जिलों के अलावा नेपाल की तराई के मरीजों को भी लाभ मिलेगा. वार्ड के चालू नहीं होने पर एमसीआई टीम ने फरबरी में निरीक्षण रिपोर्ट में इस पर बड़ी आपत्ति जतायी थी।
ज्ञात हो कि एमसीआई की आपत्ति पर 1977 में मनोरोग विभाग चालू हुआ था। इसके साथ 30 बेड का वार्ड चालू किया गया। एमसीआई ने 1998 में इस विभाग का निरीक्षण किया, लेकिन एमसीआई इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हुआ। इस वार्ड को मेडिसीन विभाग में 10 अक्टूबर 2001 में 18 बेडों पर मरीजों की भर्ती शुरु हुई, लेकिन यह विभाग 2006-07 में बंद हो गया।
साथ ही एमसीआई ने 2010 में अन्य विभागों के साथ मनोरोग विभाग में पीजी के एक सीट पर नामांकन का आदेश जारी किया था, लेकिन वार्ड चालू नहीं रहने के कारण पीजी का नामांकन छह सालों में अटका हुआ है।
मनोरोग विभाग चालू हो जाने से मिथिला के दर्जनों जिलों के साथ साथ नेपाल के तराई के लोगों को भी यहां लाभ मिलेगा।

Share

Leave a Reply