
अधिकारियों ने कराया क्रॉप कटिंग। Voice of Darbhanga

जाले : क्रॉप कटिंग अभियान के तहत वुधवार को जिला से आये सदर अनुमंडल पदाधिकारी गजेंद्र प्रसाद सिंह व भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियरंजन राजू ने अहियारी दक्षिणी पंचायत के अहियारी गोट गाँव स्थित खेत में पहुँच कर स्थानीय उपेंद्र राय व राम राजी राय के खेत में धान कटनी कराई एवम कटाई कराये फसल से धान को झरवा, तौल कराया. उपेंद्र राय के 10 मीटर लंबाई एवम 5 मीटर चौड़ाई के खेत से 26 किलो 300 ग्राम एवम राम राजी राय के खेत 10 मीटर लंबाई व 5 मीटर चौड़ाई से 22 किलो 400 ग्राम धान तैयार मिला. मौके पर जाले बीडीओ रागिनी साहू, जाले प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रवेश राय, पंचायत के कृषि सलाहकार मोती साह मौजूद थे.

