
Home मुख्य ओम बालाजी पेट्रोल पंप कार्ड स्वैप मशीन की सुविधा वाला बिरौल अनुमंडल का पहला पम्प बना। Voice of Darbhanga
ओम बालाजी पेट्रोल पंप कार्ड स्वैप मशीन की सुविधा वाला बिरौल अनुमंडल का पहला पम्प बना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिरौल अनुमंडल के औराही सुपौल स्थित ओम बालाजी पेट्रोल पंप पर शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की हाटी शाखा के सौजन्य से कार्ड स्वैप मशीन की सुविधा चालु हुई। इस सुविधा का लाभ उठाने वाले अरविन्द कुमार प्रथम ग्राहक बने। इस मौके पर पेट्रोल पंप के मालिक सह वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता रामाकांत पाठक ने कहा कि इस सुविधा के चालू होने से बिरौल अनुमंडल के लोगो को काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर राहुल भरद्वाज, रामानुज भरद्वाज, संतेश्वर झा आदि भी मौजूद थे।

