Home मुख्य पूजा एवं मुहर्रम के दौरान कर्तव्य में चूक करने वाले अधिकारी पर होगी कठोर कारवाई: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2016

पूजा एवं मुहर्रम के दौरान कर्तव्य में चूक करने वाले अधिकारी पर होगी कठोर कारवाई: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

img_20161004_063304_185

दरभंगा: जिलाधिकारी डाॅ0 चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के द्वारा आज शाम दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारित करने वाले प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियो को संयुक्त रूप से सम्बोधित किया गया। जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा ने उक्त अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्त्तव्य स्थल पर निश्चित रूप से ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया। कर्त्तव्यपरायणता में चूक होने पर कठोर कार्रवाई का भी संकेत दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों सतर्क एवं सजग होकर ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निदेश दिया। संबोधन के बाद सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को पहचान पत्र दिया गया जिसे लेकर वे अपने-अपने कर्त्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थित रहेंगे। उक्त अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर डाॅ0 गजेन्द्र प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता -सह- विशेष कार्य पदाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार दिवाकर के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply