Home मुख्य 19 फरवरी को गांधी मैदान में होगी माले की विशाल रैली। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 19, 2017

19 फरवरी को गांधी मैदान में होगी माले की विशाल रैली। Voice of Darbhanga

IMG_20170119_224116

दरभंगा : दलित-महादलित पर बढ़ते हमले, हत्याओं और जमीन से बेदखली के सवाल पर नीतीश सरकार की चुप्पी सामंती दबंग ताकतों के मनोबल को बढ़ा रही है. उक्त बातें पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने जिलास्तरीय कैडर कन्वेंशन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि अम्बेदकर छात्रावास में महादलित छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या सभ्य समाज पर कलंक का धब्बा है. वहीं नोटबंदी ने जहां गरीबों मजदूरों के पेट पर हमला किया है. वहीं राज्य सरकार के गरीब विरोधी नीतियों के चलते भूमि अधिकार और वास-आवास छीने जा रहे है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दलित विरोधी और नोटबंदी के खिलाफ 19 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की विशाल रैली आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि 17 फरवरी तक अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा निकाली जाएगी. इस मौके पर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, अभिषेक कुमार, आर.के सहनी, लक्ष्मी पासवान, देवेन्द्र कुमार, सत्यनारायण मुखिया, मो. जमालउद्दीन, नेयाज अहमद, प्रिन्स कर्ण, उमेश प्रसाद, पप्पु पासवान, अवधेश सिंह, संजीवन मुखिया, सदीक भारती, मनोज यादव, राजेन्द्र दास, लालबहादुर सदा, विन्द्र सदा, विश्वनाथ पासवान, हरि पासवान, परवीन यादव, अमित पासवान, भरत ठाकुर आदि ने संबोधित किया.

Share

Leave a Reply