Home Featured 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सीजेएम ने बैंकों व विभागों को दिए निर्देश।
Featured - मुख्य - 1 day ago

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सीजेएम ने बैंकों व विभागों को दिए निर्देश।

दरभंगा: आगामी 9 मई को प्रस्तावित दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बैंकों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

Advertisement

सीजेएम आलम ने नालसा गाइडलाइंस व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया। लंबित मुकदमों व प्री-लिटिगेशन मामलों के निपटारे के लिए वन विभाग, मजदूरी, विद्युत, माप-तौल आदि वाद चिह्नित करने का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा। बैंकों को बकाया ऋण मामलों पर निर्देश दिए।

Advertisement

सचिव आरती कुमारी ने पिछली लोक अदालत के आंकड़े पेश कर कहा कि कुछ बैंकों व विभागों का प्रदर्शन कमजोर रहा। अधिकतम निपटारे के लिए सभी को सक्रिय रहने को कहा। चयनित मामलों की सूची जल्द जमा करने व पक्षकारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में प्रमंडलीय वन अधिकारी, श्रम अधीक्षक, माप-तौल अधीक्षक, विद्युत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर व एलडीएम सहित बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

Share