Home मुख्य ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत पर भड़के लोगो ने सड़क जाम कर किया हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 23, 2017

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत पर भड़के लोगो ने सड़क जाम कर किया हंगामा। Voice of Darbhanga

IMG_20170123_201945

दरभंगा: आज देर शाम विश्विद्यालय थानाक्षेत्र के दिल्ली मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक छात्र की मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगो ने टायर आदि जलाकर सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। सड़क जाम करने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर विश्विद्यालय थाना सहित अन्य थानों की पुलिस ने पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण करने केलिए हल्का बल प्रयोग भी किया। तब वरीय पदाधिकारी ने पहुँच कर लोगो को समझाया बुझाया तब जाकर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजा। मृतक छात्र रैयाम थाना क्षेत्र के भंसारा गांव का रहने वाला शुशांत कुमार बताया जाता है।

Share

Leave a Reply