Home मुख्य पुलिस सप्ताह के अवसर पर सम्मानित हुए प्रक्षेत्र के 61 पुलिस कर्मी में दरभंगा जिले से एक भी नही! Voice of Darbhanga
मुख्य - February 25, 2017

पुलिस सप्ताह के अवसर पर सम्मानित हुए प्रक्षेत्र के 61 पुलिस कर्मी में दरभंगा जिले से एक भी नही! Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488069340645

दरभंगा : 22 से 27 फरवरी तक मनाये जा रहे पुलिस सप्ताह को लेकर शनिवार को पुलिस लाईन में भव्य परेड का आयोजन किया गया. परेड की सलामी दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी उमाशंकर सुधांशु ने ली. कार्यक्रम के दौरान 10 जिलों के 61 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया. सम्मानित होने वालों में पूर्णिया प्रक्षेत्र से 33, सुपौल से 22 और किसनगंज से 6 पुलिसकर्मी शामिल थे. आईजी सुधांशु कुमार से यह पूछा गया कि दरभंगा कमिशनरी के पुलिसकर्मियों का नाम इसमें क्यों नहीं शामिल है. तो उन्होंने बताया कि डीआईजी दरभंगा की तरफ से कोई भी फैक्स या कोई भी प्रस्ताव डीजीपी को नहीं भेजा गया था. उन्होंने बताया कि सम्मान राशि के रूप में 99 हजार 400 रूपये पुलिस कर्मियों के बीच बांटे गये हैं. उन्होंने कहा कि बेहतर अनुसंधान और अनुसंधान में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया गया है. सम्मान राशि के अलावा उन्हें डीजीपी के हस्ताक्षयुक्त प्रशस्ति पत्र भी दिये गये हैं. इस समारोह में खास बात यह रही कि सुपौल जिले के 3 चौकीदारों को भी पुरस्कृत किया गया है. समारोह में एसएसपी सत्यवीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद, डीएसपी हेडक्वाटर विजय कुमार झा समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply