
हाविभौआर की घटना पर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयुक्त से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हावीभौआर प्रकरण में जिला प्रशासन च पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भाजपा का एक शिष्टमंडल ने बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त से मिला। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने आयुक्त को एक स्मार-पत्र तथा पार्टी की ओर से गठित जांच टीम द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन सौंपा गया। यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमलेश कुमार झा ने बताया कि शिष्टमंडल में पूर्व विधायक डॉ.अशोक कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, जिला प्रभारी रामकुमार झा, डॉ.मुरारी मोहन झा, प्रदीप ठाकुर, अजीत चौधरी, अशोक नायक आदि शामिल थे। शिष्टमंडल ने आयुक्त को सौंपे स्मार-पत्र में कहा कि प्रशासन की ओर से एक पक्ष के लोगों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई की गई है। एक ही पक्ष के 22 लोगों व तीन बच्चों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी बर्बरतापूर्वक पिटाई गई। पार्टी ने आयुक्त से दोषी पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने, निर्दोष लोगों पर दर्ज प्राथमिकी वापस करने की मांग की है।

