
शराब की तमाम फैक्ट्रीयां चालू है और मानव श्रृंखला के नाम पर नौटंकी कर रही है सरकार: रोहित सिंह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय किसान महासभा के दरभंगा जिला सचिव सह माले के प्रदेश कमिटी सदस्य रोहित सिंह ने बिहार सरकार के मानव श्रृंखला के नाम पर एक पखवाड़े से जनता का सारा काम बंद करवा कर पूरे सरकारी तंत्र को इसमें लगाने की कड़ी निंदा की है। किसानों के सवाल पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि अभी तक धान खरीदी नहीं गई है और नौटंकी कर रही है सरकार। सरकार के प्रति आक्रोश को व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बिहार मे मानव श्रृंखला के सरकारी आयोजन मे एक पखवारे से जनता का सारा काम बन्द है। सारे कार्यालय के पदाधिकारी ,स्कूल टीचर, छात्र सभी परेशान है। बिहार की सारी 16 शराब फैक्ट्री चल रही है ।इसके साथ हजारो अवैध फैक्ट्री चल रही है। यह कौन सी शराबबन्दी है?नीतिश सरकार की चरम दलित उत्पीड़न की ,भूमि बेदखली की, गरीबो को राशन से वंचित करने की,छात्राओ-महिलाओ के बलात्कारियो के संरक्षण की कार्रवाई जारी है। इस नौटंकी का हर स्तर पर भंडाफोड़ पूरे बिहार में करने की जरूरत है। नीतीश ने शराब विरोधी काले कानून मे संशोधन भी नही किया, जबकि इसी दौरान मे गोपालगंज मे 45 लोग और प.चम्पारण मे 7 लोग शराब से मर गए और शराब माफिया उसी कानून के आधार पर बच गए। मुकदमो के डर से मृतको के परिजन आह तक नही कर सके। नीतीश सरकार की जन विरोधी कारवाईयों पर मानव श्रृंखला पर्दा नही डाल सकेगी।

