
किसानों की समस्या पर किसान महासभा का धरना।

दरभंगा: किसान महासभा ने आज किसानों से सम्बंधित आठ सूत्री मांगो को लेकर दरभंगा जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना दिया। धरना का नेतृत्व किसान महासभा के जिला सचिव रोहित कुमार व जिला अध्यक्ष शिवन यादव ने किया। प्रवीण यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को उपरोक्त्त नेतृत्वकर्ताओं के अलावे कोमलकांत यादव, विजय सिंह,ईशवर दयाल सिंह,रामकुमार यादव,रंजीत कुमार,ललित पासवान आदि ने भी करते हुए किसानों की सुखाड़ और रौदी से हो रही तबाही पर सरकार और प्रशासन की बेरुखी पर आक्रोश व्यक्त किया और अविलंब फसल क्षति व डीजल अनुदान और सरकारी सहायता देने की मांग की।

