
एकबार फिर पॉलिटेक्निक छात्रों ने की स्थानीय लोगों से मारपीट। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहर के कादिराबाद बस स्टेंड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच सोमवार की सुबह एक बार फिर जमकर मारपीट और हंगामा शुरू हो गया. घटना के संबंध लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रूप से पॉलिटेक्निक के हॉस्टल में रह रहे छात्र अक्सर महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करते है. लोगों ने बताया कि देर रात एक ऑटो वाले की भी नशे की हालत में छात्रों ने जम कर पिटाई कर दी. वहीं कैदराबाद के दो दुकानदारों में तोड़फोड़ किया है. जिसको लेकर छात्रों के प्रति स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया. अब स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक होस्टल ख़ाली नही होगा तब तक स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नही होगा. इधर मारपीट में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं. जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम को हटाने में लगी रही. स्थानीय लोगों व पॉलिटेक्निक छात्रों के बीच की स्थिति को देखकर पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन ने तीसरे खंड की परीक्षा की तिथि रद्द कर दी है.

