Home Featured दोस्तों के विवाद में फायरिंग, एक को लगी गोली।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 24, 2026

दोस्तों के विवाद में फायरिंग, एक को लगी गोली।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर हनुमान मंदिर के पीछे बुधवार को दोस्तों के आपसी विवाद में फायरिंग हो गई। रानीपुर पंचायत (सदर थाना) निवासी गौरव चौधरी (पिता- अरविंद चौधरी) को पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों व स्थानीयों ने उन्हें तत्काल डीएमसीएच पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका इलाज जारी है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

Advertisement

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने पुष्टि की कि सभी आरोपी आपस में परिचित दोस्त थे। किसी बात पर कहासुनी मारपीट में बदल गई, जो फायरिंग तक पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि गोली चलाने वाले की पहचान व विवाद के कारण की जांच चल रही है। अन्य संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। इलाके में पुलिस अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

Share