Home मुख्य महज 2 सौ रूपये के लिए बीच सड़क पर छुरेबाज़ी , एक हुआ घायल , आरोपी को लोगो ने पकड़ कर जम के की धुनाई।
महज 2 सौ रूपये के लिए बीच सड़क पर छुरेबाज़ी , एक हुआ घायल , आरोपी को लोगो ने पकड़ कर जम के की धुनाई।

बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय थाना अंतर्गत सुबह सुबह हुई बीच सड़क पर छुरेबाज़ी से इलाके में सनसनी फैल गयी, आरोपी को लोगो ने पकड़कर बिजली के खंभे से बाँध कर जमकर धुनाई की बाद मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। बताया जाता है कि सुनील ठाकुर ने संतोष कुमार को पेट में छुड़ा मार दिया , जिसके बाद संतोष को गंभीर स्थिति में दरभंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज़ किया जा रहा है . दरअसल मामला 200 रूपये और नशे में उपयोग करने के लिए गांजा के खरीद बिक्री के लेन देन से जुड़ा है । हलाकि घटना के पीछे जितनी मुह उतनी बात सामने आ रही है । वही घटना की पुस्टि करते हुए दरभंगा के ASP दिलनवाज अहमद ने कहा की FIR दर्ज कर मामले की जाँच चल रही है।

