Home Featured कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम शुरू, नए सिरे से होगा पदाधिकारियों का चयन।
Featured - मुख्य - 3 weeks ago

कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम शुरू, नए सिरे से होगा पदाधिकारियों का चयन।

दरभंगा:  कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम शुरू कर नए सिरे से पदाधिकारियों का चयन करने का ऐलान किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक संगीता बेनीवाल ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।निष्पक्षता से जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष चुने जाएंगे। बेनीवाल एक सप्ताह जिले में रहकर कार्यकर्ताओं से वन टू वन बैठक करेंगी।

बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात निर्धारित है। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। छोटी उम्र की बच्चियों व छात्राओं के दुष्कर्म-हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार बेखबर बनी है। मौके पर एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा, जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान व मीडिया प्रभारी मो. असलम उपस्थित रहे।

Share