Home Featured ओमेगा स्टडी सेंटर में OTSE-26: 4436 बच्चों ने दी परीक्षा, 12 सालों में हजारों का चमका भविष्य।

ओमेगा स्टडी सेंटर में OTSE-26: 4436 बच्चों ने दी परीक्षा, 12 सालों में हजारों का चमका भविष्य।

दरभंगा: ओमेगा स्टडी सेंटर में रविवार को दो पालियों में ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE-26) का आयोजन किया गया। लगभग 4436 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विगत 12 वर्षों से उत्तर बिहार के गरीब व मेधावी बच्चों के भविष्य को निखारने वाली इस परीक्षा ने हजारों को IIT, NIT, मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचाया है। सफल छात्रों को 100% छात्रवृत्ति व पुरस्कार दिए जाते हैं।

Advertisement

संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों को अवसर प्रदान करती है। टारगेट, फाउंडेशन व प्री-फाउंडेशन कोर्स में 100% तक छात्रवृत्ति का प्रावधान है। सफल प्रतिभागियों को ई-बाइक, लैपटॉप, साइकिल, स्मार्ट वॉच, टेलिस्कोप आदि पुरस्कार मिलेंगे। संस्थान के छात्र लगातार IIT-NEET में मिथिला-उत्तर बिहार में शीर्ष स्थान ला रहे हैं।

Advertisement

मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि दूरदराज के गांवों के बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शहर से वंचित रह जाते हैं। संस्थान 12 वर्षों से उनकी प्रतिभा निखार रहा है। परीक्षा परिणाम 10 फरवरी को जारी होगा, पुरस्कार व करियर सेमिनार भी होगा। नया सत्र अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू। अनुपस्थित छात्र 15 फरवरी तक संपर्क कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं।

Share