
पर्चाधारियों को कब्जा दिलाने में पूरी तरह विफल रही है सरकार: विजयकांत। Voice of Darbhanga

बेनीपुर: सीपीआई(एम) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर जहां बेनीपुर-दरभंगा मुख्यमार्ग पर प्रतिवाद मार्च निकाला वही अनुमंडल कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन भी किया। सीपीआईएम नेता सुदामा ठाकुर के नेतृत्व में निकाला गया प्रतिवाद मार्च आशापुर से होकर अनुमंडल कार्यालय प्रांगण पहुंचा। बाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता विजयकांत ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार पर्चाधारियों को जमीनो पर कब्जा दिलवाने में पूरीतरह विफल साबित हो रही है। जिलामंत्री अविनाश ठाकुर ने कहा कि पर्चाधारियों को अगर सरकार अविलंब जमीन पर कब्जा नहीं दिलवाती है तो पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुधीरकांत मिश्र अंचल सचिव रामधनी झा, बाबू साहेब झा, अमोला देवी सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।

