
छेड़खानी मामले को लेकर मेडिकल छात्राओं के अभिभावक 15 को किये गये तलब। Voice of Darbhanga

दरभंगा: करीब एक सप्ताह पूर्व डीएमसीएच कैम्पस में मेडीकल छात्रा के साथ हुए छेड़खानी का आरोप लगा कर छात्र-छात्राओं ने कर्पूरी चौक जाम कर दिया था और हल्ला हंगामा किया था। इसके बाद प्राचार्य ने पुलिस के साथ मिकर महिला छात्रावास जाकर मामले की जानकारी लेनी चाही पर कोई जानकारी नही मिली। अब प्राचार्य ने एमबीबीएस 2013 बैच के सभी छात्राओं के अभिभावकों को पत्र एवं टेलीफोनिक माध्यम से सूचना देकर 15 दिसम्बर को उपस्थित होने को कहा है। इस खबर से सम्बंधित छात्राओं में हड़कम्प मचा हुआ है।
ज्ञात हो कि इस हंगामे के पीछे सूत्रों द्वारा रैगिंग मामले को छिपाने केलिए छेड़खानी का रूप मामले को देने की बात भी सामने आयी थी। इस घटना के बाद उधर से गुजरने वाले स्थानीय लोगो से मारपीट भी की गयी थी।

