Home मुख्य पंडासराय में राहगीरों केलिए युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2016

पंडासराय में राहगीरों केलिए युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था। Voice of Darbhanga

img_20161213_074143_823

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडासराय गुमटी के दक्षिण बहेड़ी रोड में थलवाड़ा मोड़ के समीप एक चाय दूकान के पास स्थानीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता जय कामत उर्फ़ गुडु भाई के द्वारा लगातार अलाव की व्यवस्था की जा रही है। श्री कामत ने बताया कि यह अलाव स्थल गुमटी के निकट चल रहे सड़क निर्माण स्थल से हटकर रखा गया है ताकि यातायात प्रभावित भी न हो और लोग अलाव का लाभ भी उठा सके। उन्होंने बताया कि उनके पहल पर स्थानीय दीपक पासवान, शत्रुधन कुमार, अमन कुमार, चन्दन कुमार, पंकज सिंह आदि के सहयोग से सुबह और शाम प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की जा रही है। शाम को तो देर तक वे खुद भी प्रतिदिन उपस्थित होकर अलाव जलाने की व्यवस्था करते हैं। ख़ास कर दो चक्के से दस चक्के वाहन चालकों द्वारा गाडी रोक कर इस अलाव का लुफ्त उठाते देखा गया।
जहाँ अभी तक जिला प्रशासन अलाव के व्यवस्था में असफल दिख रहा है वहीँ युवाओं की इस पहल को लोगो द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

Share

Leave a Reply