Home मुख्य पठान कवई दलित उत्पीड़न कांड: नितीश के दलित प्रेम पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाये सवाल।
मुख्य - July 25, 2016

पठान कवई दलित उत्पीड़न कांड: नितीश के दलित प्रेम पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाये सवाल।

FB_IMG_1469494343980

दरभगा: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार सोमवार को नेहरा ओपी के पैठान कबई गांव गए जहां दलितों के साथ अत्याचार की धटना सामने आई है। उन्होंने महिला और उसकी बेटी से मुलाकात की, जिनपर गांव के ही दबंगों द्वारा कहर बरपाने का आरोप है। भाजपा नेता के साथ उनकी टीम के अन्य लोग भी उस परिवार का हाल जानने पहुंचे हुए थे। डॉ. कुमार ने उनकी आपबीती सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार से जवाब भी मांगा है। पत्रकारों से मुखातिब नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मनरेगा की मजदूरी के रुपये नहीं देने पर जिस तरह दलित महिला की बेरहमी से पिटाई की गई है, वह अमानवीय व ¨नदनीय है। आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को धमकी भी दी जा रही है, इससे साफ झलकता है कि ऐसे लोगों को राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। प्रेम कुमार ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है, प्रदेश के मुखिया नीतीश जी दूसरे प्रांतों में सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इधर, उनके प्रांत में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि ऐसे संगीन मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर अभियुक्तों को सजा दिलाई जाए। भाजपा बिहार में इसके लिए आंदोलन करेगी, सरकार को सदन से सड़क तक घेरेगी। भाजपा नेता ने क्षेत्रीय विधायक ललित कुमार यादव की भूमिका को भी संदिग्ध बताया और उनकी संलिप्तता की भी जांच की मांग की। डॉ.प्रेम कुमार के साथ विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक अशोक यादव व गोपालजी ठाकुर, अनु.जा. के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया रजवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजेश वर्मा, शिव कुमार मांझी, प्रदेश प्रवक्ता संजय महतो, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, वीपी ¨सह उर्फ आशीष, प्रदीप ठाकुर, विनोद मिश्र, स्थानीय मुखिया पति हसनैन खां सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply