Home मुख्य छात्रवृति के भुगतान और गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा ने फूंका शिक्षामंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 2, 2016

छात्रवृति के भुगतान और गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा ने फूंका शिक्षामंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

img_20161202_213729_002

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में प्राथमिक शिक्षा कि स्थिति में गिरावट एवं छात्रवृति की भुगतान नहीं होने के चलते भाजपा ने शिक्षामंत्री और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पुतला फूंका और प्रर्दशन किया. भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम शरण यादव के नेतृत्व में शिक्षामंत्री अशोक चौधरी एवं बीईओ नागेनद्र प्रसाद सिंह का पुतला लेकर जुलूस निकाला और प्रखण्ड मुख्यालय पर रोषपुर्ण प्रर्दशन करते हुए जम कर वित्तीय गड़बड़ी एवं व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी कि साथ ही अंबेदकर चौक पर पुतला दहन किया. इससे पहले प्रर्दशन के दौरान बीडीओं और सीओ से प्रर्दशन कारियों कि वार्ता हुई और आरोपो का ज्ञापन सौंपा. वार्ता में शामिल लोगों ने सात सूत्री मांगो पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए आरोप लगाया की प्रखण्ड में वित्तीय वर्ष 2014-15 में पिछड़ा वर्ग बालक की प्राप्त हुए 36 लाख 65 हजार 400 की राशि का वितरण नहीं किया गया. साथ ही इस राशि का गबण कर लिया गया है और सत्र 2015 -16 की राशि को अब तक छात्रों के खाते में नहीं दिये जाने का आरोप लगाया. इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारी को बताया कि 3 सितम्बर 2015 के ज्ञापंक 1046 के मुत्तलिक राशि विद्यालयों के बैंक खातो में अंतरण कर दिये जाने कि जानकारी दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना की राशि मिलने के बाबजूद महिनो बाद भी एक दो मध्य विद्यालय को छोड़ छात्रों को नही घुमाया गया. और अन्य माँगो को भी बताया कि बीडीओ श्री रौशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था में सुधार के साथ ही वित्तीय गड़बड़ी की जांच कर दोषियो के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वही अध्यक्ष ने 20 दिनों के अंदर मांगे पुरी नहीं होने पर प्रखण्ड मुख्यालय पर झेत्र के छात्रों के साथ धरना करने की चेतावनी दी. जुलूस एवं पुतला दहन में संजय सिंह, सत्रूघन पासवान, अशोक आनंद, रंजीत लाल, महेन्द्र पोद्दार, अजय राय, बैधनाथ दास, राम प्रित यादव, बबलू राम, परमेश्वर पोद्दार सहित दर्जनों ग्रामीण शमिल थे.

Share

Leave a Reply