पेंशनर मीट का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भारतीय स्टेट बैंक की कमतौल शाखा में गुरूवार को दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय से आये एफ आई सी प्रबंधक ओम प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में पेंशनर मीट का आयोजन किया गया. एफ आई सी प्रबंधक श्री सिन्हा ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित पेंशन खाता धारकों को मोबाइल एस एम एस सुविधा के साथ साथ पेंशन लोन व बैंकिंग तकनिकी की विस्तृत जानकारियां दी. इस अवसर पर कमतौल शाखा के सभी अधिकारी व सहायक उपस्थित थे. इस मीट का संचालन कमतौल शाखा के प्रभारी प्रबंधक गोपाल कृष्ण ने किया.

