
जमीनी विवाद में पालतू कुत्ते को लगी, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 19-20 फरवरी को नामजद आरोपियों राजेश यादव, प्रवेश यादव, पवन यादव (मुखिया प्रतिनिधि), मो. कमर, रौशन यादव सहित 35 लोगों ने पीड़िता सीता देवी (पति लक्ष्मी साह) के घर पर हमला कर मारपीट, लूटपाट और फायरिंग की। करीब 1.45 लाख रुपये का नकद व आभूषण लूट लिए गए।घटना में 12 बाइक पर सवार हमलावरों ने पिस्तौल व शॉकर से हमला किया। कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गौतम कुमार के कान व सीता देवी के हाथ को छूकर गोली निकली। उनका पालतू कुत्ता गर्दन में गोली लगने से घायल हो गया। पटना वेटरिनरी अस्पताल में सर्जरी कर गोली निकाली गई। डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि समय पर इलाज से कुत्ता बच गया।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। 19 फरवरी को शिकायत के बावजूद थाने में कार्रवाई न होने से 20 फरवरी को दोबारा हमला हुआ, जिसमें 6 लोग घायल। कमतौल थाने में कांड 41/26 (आर्म्स एक्ट) दर्ज कर मो. शमशाद को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी।पीड़ित अमर कुमार साह ने मुखिया प्रतिनिधि पवन यादव पर चुनावी रंजिश में दबंगई का आरोप लगाया। 2007 में भी लूट हो चुकी है। परिवार ने सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग की। गांव में तनाव बरकरार।


