
पेट्रोल हमला में जले मनोज चौधरी की मौत से माहौल गमगीन और आक्रोशपूर्ण, पुलिस हुई सतर्क। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 25 मार्च को दिन-दहाड़े पेट्रोल छिड़क कर युवक को जला दिए जाने के बाद गंभीर स्थिति में डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया था. जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन गुरूवार की शाम उसकी मौत हो गई. मृतक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर निवासी कृष्ण कांत चौधरी का पुत्र मनोज कुमार चौधरी था. एक भूमि विवाद को लेकर स्वीट होम चौक के पास विपक्षी गुप्ता स्वीट्स के मालिक कैलाश गुप्ता एवं उसके परिवार के सदस्यों ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था. जिसके बाद वह बुरी तरह घालय हो गया था. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं भाजपा लगातार इस मुद्दे पर आंदोलन कर रही है. जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची कि लोग गमगीन हो गये और आक्रोश व्याप्त हो गया. इस घटना की सूचना मिलते ही लोगो के आक्रोश के मद्देनजर शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ गयी है और सतर्कता बरती जा रही है। कुछ संगठनों ने शुक्रवार को बंद का आह्वान भी किया है।

