
हज़ारों रुपये के साथ जुआ खेलते दर्जन भर लोग गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के तरौनी गावँ में जुआ खेलते दर्जन भर जुआरीयों को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियो के पास से 18,000 हज़ार रुपये के साथ ताश के पत्ते और 6 मोबाइल भी बरामद हुए है। अचानक हुई पुलिस की छापेमारी के कारण कई लोग अपनी बाइक छोड़ भाग खड़े हो गए और मौके से पुलिस ने लावारिस हाल में परे एक बाइक को भी जप्त किया। दरभंगा के एएसपी दिलनवाज़ अहमद खुद दल बल के साथ जुआरियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। मिडिया से बात करते हुए एसएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि तरौनी गांव में अवैध ढंग से जुआ खेलाने का काम चल रहा है जिसके बाद पुलिस द्वारा जाल बिछाकर करवाई की गई।

