Home मुख्य अम्बेदकर कल्याण छात्रावास की बदहाली दूर करवाने को प्राथमिकता देंगे प्रवीण प्रशांत। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 14, 2016

अम्बेदकर कल्याण छात्रावास की बदहाली दूर करवाने को प्राथमिकता देंगे प्रवीण प्रशांत। Voice of Darbhanga

img_20161214_083555_015

दरभंगा: छात्र राजद के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष प्रवीण प्रशांत छात्रों की समस्याओं केलिए संघर्ष में विलंब करने के मूड में नही दिख रहे। छात्रों की समस्या अनेक स्तर पर है और क्रमबद्ध कार्य करने की जरूरत बताते हुए श्री प्रशांत ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के साथ साथ प्राथमिक तौर पर राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास मोगलपुरा की बदहाली का मुद्दा वे प्राथमिकता के तौर पर उठाने की बात वॉइस और दरभंगा से बातचीत में बताई। उन्होंने बताया कि यह छात्रावास सभी सुविधाओ से वंचित है। चार खण्डों में बना छात्रावास में सरकारी सुबिधाओं का घोर अभाव है । 275 छात्रो के स्थान पर 500 छात्र किसी तरह रह रहे है । कमरे की खिड़की के पल्ले गायब है। वर्षात में पानी व शर्दी के मौसम में ठंडी हवा से छात्र परेशान रहते है। कहने को कई शौचालय है मगर कोई काम का नहीं किसी में गेट नहीं तो किसी में नल की टोटी नहीं। सिर्फ दो शौचालय से 500 छात्र काम चला रहे है। छात्रावास की छत जगह जगह टूटी हुई है। जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। चापा कल कई है मगर किसी से पानी नहीं निकलती है। बिजली की वायरिंग व बोर्ड तो लगी मगर बिजली पहुँचने से पहले ही सब नष्ट हो चुकी है। रौशनी के लिए 15 स्ट्रीट लाईट आवंटित किया गया जिसमे से सिर्फ 10 लाईट ही लगी जिसे जलते हुए आजतक किसी ने नहीं देखा। छात्रावास के नाली कुरे से पटे प्रांगण की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। छात्रो ने बताया की गन्दगी के कारण यहाँ महामारी फैलने की संभावना बढ़ गयी है। सरकारी  कर्मियो की मिलीभगत से लाखो रुपैये की बंदरवाट का नतीजा यह है की छात्रावास के रहते हुए भी छात्र को सुविधा नहीं मिल रही है।
श्री प्रशांत ने प्रेस कांफ्रेंस कर संगठन की घोषणा के साथ इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने और समाधान तक जारी रखने का भरोसा दिलाया।

Share

Leave a Reply