अचानक हुए वज्रपात से प्लम्बर मिस्त्री की मौत।

दरभंगा: आज सोमवार की रात करीब आठ बजे हुए अचानक वज्रपात में 30 वर्षीय प्लम्बर मिस्त्री रोहित यादव की मौत हो गयी। घटना मनीगाछी मुख्यालय से लगभग 600 मीटर सकरी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित यादव दरभंगा हवाईअड्डा के निकट का निवासी बताया जा रहा है।मृतक मनीगाछी के बेलौर गाँव में एक नवनिर्मित मकान में प्लम्बर का कार्य कर रहा था। घटना के वक्त वह भोजन करने निकला हुआ था।

