Home मुख्य पुलिस दबिश के कारण मनोज हत्याकाण्ड के फरार अंतिम अभियुक्त ने किया सरेंडर। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 25, 2017

पुलिस दबिश के कारण मनोज हत्याकाण्ड के फरार अंतिम अभियुक्त ने किया सरेंडर। Voice of Darbhanga

IMG_20170425_184841

दरभंगा: दिनांक 25 मार्च को दिनदहाड़े हुए चर्चित पेट्रोल काण्ड में मृत मनोज चौधरी के ह्त्या के आरोप में फरार कादिराबाद बाद निवासी दीपक कुमार की पत्नी सपना कुमारी ने आज न्यायालय में समर्पण कर दिया। ज्ञात हो कि इस काण्ड में अन्य पांच अभियुक्त पहले से पुलिस की गिरफ्त में थे। सपना कुमारी की गिरफ्तारी केलिए भी पुलिस लगातार दवाब बना रही थी। गत 13 अप्रैल को पुलिस ने सपना के घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था और लहेरियासराय थाना एसआई कुंदन कुमार लगातार छापेमारी में लगे थे और दवाब बनाये हुए थे। आज सरेंडर की आख़री तिथी थी। इसके बाद कुर्की जब्ती की जाती। इस बाबत एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सभी अभियुक्तों पकड़े जा चुके हैं। अब जल्द आरोप पत्र समर्पित करके स्पीडी ट्रायल केलिए प्रयास किया जाएगा।

Share

Leave a Reply