Home Featured दूध व्यापारी से लूटपाट व हमला: दो गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट।

दूध व्यापारी से लूटपाट व हमला: दो गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी घाट में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूध व्यवसायी अनिल यादव (उम्र अज्ञात) और उनके भाई सुनील यादव पर 10 अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट की। घटना की एफआईआर 5 अप्रैल को बेंता थाना में दर्ज कराई गई। गंभीर रूप से घायल दोनों भाई डीएमसीएच में भर्ती हैं।

Advertisement

पीड़ित अनिल ने पुलिस को बताया कि वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी हाजी कॉम्प्लेक्स के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। रंधीर सिंह (32), अल्ताफ (24), समीर उर्फ बउआ, केशव सिंह (28) और रितेश सिंह (26) सहित अन्य ने “खर्चा” मांगते हुए धमकी दी। रंधीर और अल्ताफ ने डाइगर से सिर-शरीर पर वार किया, जबकि केशव-रितेश ने लोहे की रॉड से पिटाई की। जमीन पर गिरे भाइयों के जेब से 20 हजार रुपये छीनकर आरोपी भागे।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए।

Advertisement

बहादुरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रंधीर सिंह और रितेश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है, और कानूनी कार्रवाई तेज है। पीड़ित परिवार ने भी धमकी की शिकायत की है।घटना ने स्थानीय स्तर पर भय का माहौल बना दिया है। पुलिस ने लोगों से ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Advertisement
Share