Home मुख्य पुलिस पर लगा युवक की निर्मम पिटाई का आरोप।
मुख्य - August 18, 2016

पुलिस पर लगा युवक की निर्मम पिटाई का आरोप।

IMG_20160818_161306

दरभंगा।अभिषेक कुमार
लहेरियासराय थाना के भीगो निवासी हरी सहनी के पुत्र अजय सहनी ने आज अपने परिजनों एवं नगर विधायक तथा विधान पार्षद अर्जुन साहनी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुँच कर लहेरियासराय थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर पर अकारण ही निर्मम पिटाई का आरोप लगाया। एसएसपी कार्यालय के सामने मीडिया को उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए पार्षद एवं विधायक पूरी घटना को प्रत्यक्षदर्शी की तरह बयान करते हुए पुलिस पर बिना किसी कारण शरीफ युवक पर डंडा चलाने का आरोप लगाया। विधायक के चले जाने के बाद भी विधान पार्षद अर्जुन सहनी पीड़ित अजय सहनी के साथ एक परिजन की तरह देखभाल में लगे रहे। सभी मीडिया प्रतिनिधियों को पीड़ित की जगह श्री सहनी प्रत्यक्षदर्शी की तरह घटना का विश्लेषण करते रहे और बार बार कहते रहे कि कोई बात या विवाद नही था, बिना मतलब पुलिस अधिकारी पान के दुकान से उठा कर पीटते हुए थाने ले आये। पीड़ित के भाई ने जब आरोपी दारोगा का नाम बोलना चाहा तो पार्षद श्री सहनी नाम नही बोलने केलिए निर्देशित करते नजर आये।
उधर कार्यालय कैम्पस के बाहर भीड़ से अलग बैठी महिला परिजनों से बात करने पर पता चला कि बगल के एक व्यक्ति से महीनो से रास्ता विवाद चल रहा था। इसे लेकर उक्त पडोसी ने पुलिस को आवेदन दिया हुआ था। पुलिस कई बार वहां जा चुकी थी और पंचायत भी कई बार हुई थी। आज भी पीड़ित का भाई उक्त पडोसी के यहां जाकर बहस कर रहा था। बहस में गरमा गर्मी होने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने भी बहस नही रुकी। इसी बीच पीड़ित भी बहस में भाग लेने पहुँच गया। पुलिस ने उसे हटाने की कोशिश की। वाबजूद इसके वह नही हटा तो यह कारवाई पुलिस द्वारा की गयी।
हालांकि इस घटना को राजनितिक रंग देने और विधायक, विधान पार्षद जैसे राजनितिक हस्ती के पहुँच जाने पर एसएसपी ने उक्त दारोगा के निलंबन एवं जाँच कर कारवाई का आश्वशन प्रतिनिधियों को दिया और मामले के जाँच की जिम्मेवारी सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सौंपी है। इधर भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक ने भी दारोगा के निलंबन नही, बर्खास्तगी की मांग की है।

Share

Leave a Reply