
शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना अंर्तगत योगियारा गांव से पुलिस ने रामचंद्र मण्डल के पुत्र सुनील मण्डल नामक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गिरफ्तारी में जाले थानाध्यक्ष आरके शर्मा के साथ एसआई तारिक अनवर अंसारी ने अहम भूमिका निभायी। उक्त आरोपी बिहार झारखण्ड के शटर काटकर कई चोरी में शामिल था और गोरखपुर में एक कपड़े के दुकान से अपने गैंग के साथ लाखो नगद की चोरी की थी जिसमे सुनील के हिस्से तीन लाख रुपये आये थे। इसी पैसे से उसने बाइक खरीदा था। पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया है।

