Home मुख्य पुलिस ने नशे की हालत ने दो युवकों को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 9, 2016

पुलिस ने नशे की हालत ने दो युवकों को पकड़ा। Voice of Darbhanga

img_20161209_171422_991

दरभंगा: यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के कादिराबाद बस स्टैंड के निकट पुलिस ने सकरी थानाक्षेत्र के मकरमपुर निवासी प्रवीण सिंह एवं कुंदन सिंह नानक दो युवकों को नशे की हालत में पाया। युवको को जांच केलिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे यूनिवर्सिटी थाना के एसआई रामावतार साहू ने बताया कि पहले उन्हें शक हुआ कि कहीं नशाखुरानी का शिकार तो नही हुए। इसलिए तुरंत डीएमसीएच लेकर आये। डीएमसीएच में युवकों ने बताया कि वे मकरमपुर से सिमरी एक बरात में जा रहे थे तो दोस्तों ने जबरन थोड़ी ज्यादा पिला दी इसकारण नशे में आ गए। वैसे शराबबंदी के बाद उन्होंने शराब को हाथ भी नही लगाया। हालांकि उक्त पुलिस अधिकारी ने कहा कि ब्लड सैम्पल जाँच एवं पूछताछ के बाद ही शराब की पुष्टि की जा सकती है।

Share

Leave a Reply