Home Featured अलीनगर में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 18, 2026

अलीनगर में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।ग्राम तुलापट्टी निवासी पानदाय देवी ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे पीएनबी अलीनगर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। छोटी मस्जिद के पास दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोकी और झोला छीन लिया, जिसमें नकदी के अलावा आधार कार्ड व बैंक पासबुक थी। आरोपी फरार हो गए, पीड़िता ने कहा कि उन्हें देखकर पहचान लेंगी।अलीनगर थाने में कांड संख्या 17/26 दिनांक 17 फरवरी 2026 को बीएनएस धारा 304/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान उपनिरीक्षक विकास मंडल को सौंपा गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जांच गंभीरता से चल रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने बैंक निकासी के बाद सतर्क रहने की अपील की है।

Advertisement
Share